Eliminator Playing Team Won IPL: विराट कोहली और संजू सैमसन के लिए आईपीएल खिताब जीतना रह जाएगा सपना! एलिमिनेटर टीम का इतिहास सबसे खराब
AajTak
Eliminator Playing Team Won IPL: आईपीएल इतिहास में एलिमिनेटर खेलने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. यह रिकॉर्ड अब विराट कोहली और संजू सैमसन को डराने लगा है, क्योंकि इस 17वें सीजन में इन दोनों की टीमों को ही एलिमिनेटर मुकाबला खेलना है. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स टीम आमने-सामने होंगी. आइए जानते हैं आईपीएल में एलिमिनेटर टीमों का रिकॉर्ड...
Eliminator Playing Team Won IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन अब अपने रोमांच के चरम पर पहुंच गया है. ग्रुप स्टेज के सभी 70 मैच खत्म हुए और प्लेऑफ की चार टीमें भी तय हो चुकी हैं. इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पहले और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दूसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है.
तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) नंबर-4 पर रही है. टॉप-2 टीमों को फाइनल तक पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं, जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीमों को एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होता है.
एक ही बार खिताब जीती एलिमिनेटर टीम
एलिमिनेटर टीम को खिताब जीतने के लिए प्लेऑफ में एंट्री करते ही लगातार 3 मैच जीतने होते हैं, तब कहीं जाकर उन्हें खिताब मिलता है. ऐसे में एलिमिनेटर खेलने वाली टीम के लिए खिताब जीतना बेहद ही मुश्किल हो जाता है.
आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही बार ऐसा हुआ है, जब एलिमिनेटर खेलने वाली टीम ने खिताब जीता हो. बता दें कि 2011 से क्वालिफायर और एलिमिनेटर वाला सिस्टम शुरू हुआ था. इसके बाद से सिर्फ हैदराबाद टीम ही है, जो एलिमिनेटर जीतने के बाद चैम्पियन बनी है.
यह उपलब्धि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 2016 सीजन में हासिल की थी. तब इस टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर के हाथों में थी. इस खराब रिकॉर्ड को देखने के बाद यदि इस बार विराट कोहली की RCB और संजू सैमसन की राजस्थान टीम को खिताब जीतना है, तो उन्हें पूरा जोर लगाते हुए इतिहास बदलना होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









