
ED ने महबूबा मुफ्ती की मां को पूछताछ के लिए किया तलब, पूर्व CM ने लगाया ये आरोप
Zee News
इससे पहले PDP ने मंगलवार को कहा था कि वह जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग से मुलाकात नहीं करेगी, क्योंकि केंद्र ने लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है.
श्रीनगर/फारूक वानी: इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की सरबराह महबूबा मुफ्ती की मां गुलशन नजीर को पूछताछ के लिए 14 जुलाई को तलब किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि महबूबा मुफ्ती की मां गुलशन नजीर को मरकज़ी जांच एजेंसी इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. On the day PDP chose not to meet Delimitation Commission, ED sent a summon to my mother to appear in person for unknown charges. In its attempts to intimidate political opponents,GOI doesn’t even spare senior citizens. Agencies like NIA & ED are now its tools to settle scores वहीं, महबूबा मुफ्ती ने इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) के फैसले पर नाराज़गी जताई है और जब उन्होंने परिसीमन आयोग से नहीं मिलने का फैसला किया तो इसके बदले में उनकी मां को नोटिस जारी किया गया है. — Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti)More Related News
