)
गुपचुप तेजस -MK2 ने भरी पहली उड़ान! इंटरनल रोलआउट के बाद ट्रायल फेज एंट्री, स्वदेशी फाइटर जेट का जल्द दिखेगा जलवा
Zee News
Tejas-MK2 Rollout: राफेल डील के बीच इंडियन एयरफोर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. HAL-DRDO ने कमाल का काम करते हुए तेजस मार्क-2 को उड़ान के लिए तैयार कर दिया है. इसका इंटरनल रोलआउट पूरा हो चुका है. अब स्वदेशी मिडियम वेट फाइटर जेट ट्रायल फेज में एंट्री कर गया है. इसके बाद कुछ मंजूरियों के बाद फाइनल रोलआउट होगा, जो सार्वजनिक तौर पर किया जाएगा.
Tejas-MK2 Rollout: DRDO और HAL ने फाइटर जेट की दुनिया में एक अहम माइलस्टोन हासिल किया है. यह भारत की आत्मनिर्भता की दिशा में दूसरा बड़ा कदम है. हम बात कर रहे हैं तेजस मार्क-2 के रोलआउट की. DRDO के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर, रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन वीएन झा ने news one से बातचीत में बताया कि तेजस मार्क-2 रोलआउट हो चुका है. अब उसका इंटरनल ट्रायल हो रहा है. तेजस मार्क-1 की नींव पर खड़े भारत के फाइटर जेट प्रोग्राम के लिए यह अहम उपलब्धि है. तेजस मार्क-2 भारत का सबसे अहम फाइटर जेट प्रोजेक्ट है. यह इंडियन एयरफोर्स की रीढ़ बनेगा.
