)
दुनिया के 5 सबसे सुरक्षित प्राइवेट जेट, जिन पर सुपर-VIP करते हैं भरोसा; पीएम मोदी, मस्क, रोनाल्डो तक का नाम शुमार
Zee News
Worlds safest private jets: VIPs इन विमानों को सिर्फ लग्जरी के लिए नहीं, बल्कि इनके जीरो एक्सीडेंट रिकॉर्ड और एडवांस रडार सिस्टम की वजह से चुनते हैं. इन विमानों में दो पायलटों के अलावा अक्सर एक फ्लाइट इंजीनियर भी होता है, जो हर तकनीकी पहलू पर नजर रखता है.
Worlds safest private jets: तारीख 28 फरवरी 2026. वक्त सुबह के 8:45 बजे. भारतीय राजनीति के काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गया. जब महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार एक विमान हादसे का शिकार हो गए. जिसमें कुल 5 लोगों की मौत हो गई. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. ऐसे में, सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा अजित पवार का विमान. Learjet-45. जो दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर विमानों में से एक है. ऐसे में, जब सुरक्षा, रफ्तार और भरोसे की बात आती है, तो दुनिया के दिग्गज नेता और अरबपति कारोबारी किसी भी साधारण विमान पर हाथ नहीं रखते. प्राइवेट चार्टर की दुनिया में कुछ ऐसे आसमानी किले हैं जिनका सुरक्षा रिकॉर्ड बेमिसाल है. ऐसे में आइए जानते हैं, दुनिया के 5 सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद प्राइवेट विमान, जिन पर VIP सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं.
