)
भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंघा! हिमालय पर स्थित यह ‘गोल्डन माउंटेन’ के नाम से मशहूर, जहां छिपे हैं हजारों रहस्य…
Zee News
Kanchenjunga Golden Mountain: कंचनजंघा भारत के सिक्किम और नेपाल की सीमा पर स्थित है. इसकी ऊंचाई 8586 मीटर है. इससे यह दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी बनती है. भारत में यह सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय जब सूरज की किरणें इसकी बर्फ से ढकी चोटियों पर पड़ती हैं. तो पूरा पहाड़ सुनहरे रंग में चमक उठता है. इसी वजह से इसे ‘गोल्डन माउंटेन’ कहा जाता है.
Kanchenjunga Golden Mountain: भारत का सबसे ऊंचा पर्वत कंचनजंघा सिर्फ ऊंचाई के रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है. हिमालय में स्थित यह पर्वत अपनी अनोखी सुनहरी चमक और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है. इस कारण से ‘गोल्डन माउंटेन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय इसकी बर्फीली चोटियां सोने जैसी चमक बिखेरती हैं. यह इसके विज्ञान, प्रकृति और परंपरा का दिलचस्प मेल छिपा है.
