)
अशोक लेलैंड ने उतारा अपना 'बाहुबली'! 800 गाड़ियों के टेंडर के लिए पेश किया स्वदेशी 4×4 लाइट टैक्टिकल व्हीकल
Zee News
Ashok Leyland LTV: भारतीय सेना लाइट टैक्टिकल व्हीकल 4×4 (LTV) की तलाश में है. जिसके लिए 800 गाड़ियों का टेंडर जारी करने वाली है. ऐसे में, अशोक लेलैंड ने अपनी नई व्हीकल लॉन्च की है. जोकि इस टेंडर की प्रबल दावेदार बन सकती है. जैसे ही यह सेना को मिल जाएगी. जवानों को सरहद पर और आतंकी इलाकों में गश्त के दौरान एक मजबूत ढाल मिलेगी. अब दुश्मन के बारूद और गोलियों के बीच भी हमारे सैनिक सुरक्षित रहकर अपने मिशन को अंजाम दे सकेंगे.
Ashok Leyland LTV: भारतीय सेना की ताकत अब और भी बढ़ने वाली है. देश की जानी-मानी कंपनी अशोक लेलैंड ने एक ऐसी नई गाड़ी पेश की है जो किसी चलते-फिरते किले से कम नहीं है. यह गाड़ी न केवल गोलियों का सामना कर सकती है, बल्कि जमीन के नीचे छिपे बारूदी धमाकों से भी सैनिकों की जान बचाने में सक्षम है. सेना को ऐसी 800 गाड़ियों की जरूरत है, और अशोक लेलैंड ने इसके लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक लेलैंड डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड ने अपना नया लाइट टैक्टिकल व्हीकल 4×4 (LTV) पेश किया है. यह गाड़ी भारतीय सेना के LAMV यानी लाइट आर्मर्ड मल्टीपर्पज व्हीकल प्रोग्राम के तहत तैयार की गई है. सेना ने करीब 800 ऐसी गाड़ियों के लिए टेंडर निकाला है, और अशोक लेलैंड अपनी इस मजबूत और स्वदेशी तकनीक वाली गाड़ी के साथ इस दौड़ में सबसे आगे दिख रही है.
