)
तेजस Mk2 हुआ तैयार, आखिरी फेज के लिए DRDO ला रहा एडवांस रेडोम; इतने दिनों बाद भरेगा पहली उड़ान
Zee News
Tejas Mk2 fighter jet rollout: तेजस मार्क-2 लड़ाकू विमान का यह केवल एक अपग्रेड नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से नया और ताकतवर मध्यम वजन का लड़ाकू विमान है. इसे और भी घातक बनाने के लिए इसके इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सुइट पर तेजी से काम चल रहा है. हाल ही में जारी किया गया टेंडर इस बात का संकेत है कि अब यह विमान अपने विकास के अंतिम चरण में पहुंच गया है.
Tejas Mk2 fighter jet rollout: भारतीय वायुसेना का अगला सबसे बड़ा हवाई खिलाड़ी, Tejas Mk2 अब अपनी असली ताकत हासिल करने के बेहद करीब है. DRDO ने इस लड़ाकू विमान के 'इलेक्ट्रॉनिक हथियारों' को तेजी से तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इसके लिए एक खास 'रेडोम' बनाने का टेंडर जारी किया गया है, जो इस विमान को दुश्मन के रडार के लिए एक 'साइलेंट किलर' बना देगा. रिपोर्ट के मुताबिक, डीआरडीओ की शाखा एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी ने Tejas Mk2 के लिए एक एडवांस 'ब्रॉडबैंड रेडोम विद पोलराइजर' विकसित करने का फैसला किया है. यह रेडोम विमान के नाक पर लगा वह हिस्सा होता है जिसके पीछे रडार छिपा होता है. यह न केवल रडार की रक्षा करेगा, बल्कि विमान के 'इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर' सिस्टम को इतनी ताकत देगा कि दुश्मन का रडार इसे पकड़ ही नहीं पाएगा.
