)
पिछले बजट सत्र की सबसे बड़ी डिफेंस डील क्या थी? इन 3 हथियारों ने दुश्मनों के हौसले किए पस्त; भारत बना मिलिट्री सुपरपावर
Zee News
Indian defence budget: भारतीय रक्षा क्षेत्र के लिए पिछला साल किसी ऐतिहासिक उपलब्धि से कम नहीं रहा. जब दुनिया जंग के साए में थी, भारत ने अपनी आत्मनिर्भरता और सैन्य ताकत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए खजाना खोल दिया. अरबों रुपये के इन रक्षा सौदों ने न केवल दुश्मनों की नींद उड़ाई है, बल्कि 'मेक इन इंडिया' के सपने को भी हकीकत में बदल दिया है.
Indian defence budget: 1 फरवरी 2026 को देश का बजट आने वाला है. जिसका प्रभाव देश के हर नागरिक के साथ-साथ पूरे साल के भविष्य पर होगा. जिससे देश को कोई भी सेक्टर अछूता नहीं रहने वाला है. ऐसे में, एक ऐसा सेक्टर है, जिस पर दुनिया की नजर होगी. जी हां हम बात कर रहे हैं रक्षा बजट की. ऐसे में, जानना बेहद दिलचस्प हो जाता है कि पिछले साल के रक्षा बजट में सबसे बड़ी डिफेंस डील क्या थी? दरअसल, बीता बजट वर्ष भारतीय रक्षा मंत्रालय के लिए बड़े फैसलों और मेगा डील्स का साल रहा. भारत ने अपनी सैन्य शक्ति को आधुनिक बनाने के लिए स्वदेशी और विदेशी दोनों मोर्चों पर रिकॉर्ड तोड़ निवेश किया है. इनमें सबसे प्रमुख राफेल-एम, प्रचंड हेलिकॉप्टर और तेजस मार्क 1A जैसे बड़े सौदे शामिल हैं, जिनकी कुल लागत लगभग 2 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचती है. ऐसे में, आइए इन तीनों बड़ी डीलों के बारे में जानते हैं.
