)
भैरव बटालियन को क्यों कहा जा रहा लाइट कमांडो फोर्स? जानें आर्मी की सन्स ऑफ द सॉइल स्ट्रैटेजी
Zee News
Bhairav Battalion: गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना की भैरव बटालियन पहली बार युद्धक गियर में सामने आई. यह नई लाइट कमांडो फोर्स भविष्य के बॉर्डर और ग्रे-जोन युद्धों के लिए बनाई गई है. तेज तैनाती, लोकल रिक्रूटमेंट और हाई-टेक क्षमताएं इसे बेहद घातक बनाती हैं.
Bhairav Battalion: गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडियन आर्मी की भैरव बटालियन पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दी. यह एक ऐसा नजारा था, जिससे आंखे चौधियां जाए. क्योंकि यह बटालियन युद्धक मोड में मार्च कर रही थी. जबकि अन्य बटालियन परांपरिक सेरेमनियल ट्यूनिक गियर पहने हुईं थी. जबकि भैरव ऑपरेशनल बैटल पहने हुई थी. यह बटालियन आने वाले समय के युद्धों के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई है. इसे लाइट कमांडो फोर्स भी कहा जाता है क्योंकि यह किसी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहती है. विपरीत परिस्थियों में भी मोर्चे पर फतह की गारंटी देती है.
