)
S-400 का भी 'बाप' बनेगा Kusha एयर डिफेंस! DRDO ने तैयार की 3 घातक मिसाइलें, लड़ाकू विमानों को घर में घुसकर मारेंगी
Zee News
Project Kusha Air Defence System: प्रोजेक्ट कुशा पूरी तरह 'मेड इन इंडिया' होगा, जिससे युद्ध के समय हमें किसी और देश के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा. साथ ही, रूस या अमेरिका जैसे देशों को अरबों डॉलर नहीं देने पड़ेंगे. वहीं, इसमें ऐसी तकनीकें जोड़ी जा रही हैं जो आने वाले दशकों तक दुश्मन के किसी भी नए विमान को मार गिराने में सक्षम होंगी.
Project Kusha Air Defence System: भारत ने आसमान की सुरक्षा के लिए एक ऐसा अभेद्य किला बनाने की तैयारी कर ली है जिसके सामने दुनिया का सबसे घातक माना जाने वाला रूसी डिफेंस सिस्टम S-400 भी फीका पड़ जाएगा. इस खास मिशन का नाम है 'प्रोजेक्ट कुशा'. इसके तहत भारत ऐसी मिसाइलें बना रहा है जो दुश्मन के विमानों और मिसाइलों को सैंकड़ों किलोमीटर दूर ही मिट्टी में मिला देंगी. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत अपने 'प्रोजेक्ट कुशा' के जरिए लंबी दूरी के एयर डिफेंस सिस्टम में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट के प्रमुख अंकाथी राजू ने जानकारी दी है कि यह प्रोग्राम न केवल रूस के S-400 की बराबरी करेगा, बल्कि कई मामलों में उससे भी आगे निकल जाएगा. इसके तहत तीन घातक मिसाइलें विकसित की जा रही हैं. आइए इन मिसाइलों के बारे में जानते हैं.
