)
किम जोंग ने दुनिया के सबसे तेज रॉकेट के किया टेस्ट! राक्षसी KN-25 ने बीच समंदर उगली आग, चारो तरफ दहशत का माहौल
Zee News
Rocket artillery system KN-25: KN-25 को दुनिया का सबसे लंबी दूरी वाला रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम माना जाता है. चीन का PCL-191 सिस्टम 500 किमी तक मार करने में सक्षम है. वह बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल करता है. रॉकेट के रूप में उसकी अधिकतम रेंज करीब 350 किमी मानी जाती है. इसके मुकाबले KN-25 पूरी तरह रॉकेट आधारित सिस्टम है. इसकी अधिकतम रेंज करीब 400 किमी बताई जाती है.
Rocket artillery system KN-25: उत्तर कोरिया ने सबसे लंबी दूरी वाले रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम KN-25 का लाइव फायर अभ्यास किया. इस अभ्यास में सिस्टम से चार रॉकेट दागे गए. जिन्होंने करीब 358.5 किलोमीटर दूर तक टार्गेट को भेदने की क्षमता दिखाई. यह टेस्ट उत्तर कोरिया की लंबी दूरी की सटीक हमले की क्षमता को दर्शाता है. जो इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग जैसी चुनौतियों के बावजूद काम कर सकती है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
