)
20 साल का लंबा इंतजार खत्म! IAF को मिलेंगे 6 नए एरियल टैंकर, आसमान में बनेंगे लड़ाकू विमानों के पेट्रोल पंप
Zee News
Indian Air Force refuelling aircraft: भारत के पास अभी सिर्फ 6 पुराने Il-78MKI विमान हैं जो 2003-2004 में उज्बेकिस्तान से लिए गए थे. पुर्जों की कमी की वजह से इनमें से आधे से ज्यादा विमान अक्सर मरम्मत के लिए खड़े रहते हैं. पिछले साल भारत ने अमेरिका की एक कंपनी से एक टैंकर विमान लीज पर लिया था, लेकिन उसके साथ अमेरिकी क्रू आता है, जो युद्ध के समय भारत के काम नहीं आ सकेगा. ऐसे में ये नए विमान नई ताकत बनेंगे.
Indian Air Force refuelling aircraft: भारतीय वायुसेना के लिए पिछले दो दशकों से चला आ रहा एक बड़ा सिरदर्द अब खत्म होने वाला है. आसमान में उड़ते लड़ाकू विमानों की भूख मिटाने के लिए, यानी उनमें हवा में ही पेट्रोल भरने के लिए भारत अब छह नए 'उड़ने वाले पेट्रोल पंप' खरीदने के बहुत करीब पहुंच गया है. यह खबर उन करोड़ों भारतीयों के लिए राहत की बात है जो अपनी वायुसेना को दुनिया की सबसे ताकतवर सेना के रूप में देखना चाहते हैं. Defense News की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना (IAF) अपनी पांचवीं कोशिश में आखिरकार हवा में ईंधन भरने वाले विमान हासिल करने के बेहद करीब है. रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने छह पुराने बोइंग 767 विमानों को खरीदने के लिए 'जरूरत की स्वीकृति' (AoN) दे दी है. इजराइल की कंपनी IAI इन विमानों को टैंकर में बदलेगी, जिससे हमारे लड़ाकू विमान अब ज्यादा समय तक आसमान में टिक पाएंगे.
