)
सिर्फ अजित पवार ही नहीं, पहले भी कई जानें ले चुका है Learjet 45! जानें मैक्सिको से भारत तक का 'जानलेवा' ट्रैक रिकॉर्ड
Zee News
Ajit Pawar plane crash: बारामती एयरपोर्ट पर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जिस विमान में सवार थे, वह देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया. जिस Bombardier Learjet 45XR को आसमान का सबसे सुरक्षित विमान माना जाता था, वही आज मातम का सबब बन गया. इस विमान का इतिहास और इसकी तकनीकी खूबियां अब जांच के दायरे में हैं.
Ajit Pawar Learjet 45 plane crash history: 28 जनवरी 2026 की सुबह. बारामती एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की जान लेने वाला Bombardier Learjet 45XR विमान अपनी रफ्तार और VIP सुविधाओं के लिए दुनिया भर में मशहूर है. हालांकि यह पहला कोई मामला नहीं है, जहां सबसे सुरक्षित जेट माना जाने वाला Learjet 45 विमान हादसे का शिकार हुआ है, इससे पहले भी यह कई हादसों का शिकार बन चुका है. इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के ऑपरेटर 'VSR एविएशन' का कहना है कि यह विमान पूरी तरह सुरक्षित था और इसके पायलट भी काफी अनुभवी थे. लेकिन विमानन इतिहास के पन्ने कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. इस मॉडल के साथ पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं.
