)
पहाड़ों की जंग में मचेगा तहलका! DRDO के 'जोरावर' और कल्याणी टैंक के बीच छिड़ी 'डिजाइन की जंग'; जानें कौन दमदार
Zee News
Light Tank India: कल्याणी का टैंक 'ग्लोबल मार्केट' यानी दूसरे देशों को बेचने के लिहाज से भी डिजाइन किया गया है. इसकी मॉडुलर बनावट इसे विदेशों में लोकप्रिय बना सकती है. वहीं, जोरावर पूरी तरह से भारतीय सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया 'स्वदेशी गर्व' है.
Light Tank India: लद्दाख की बर्फीली चोटियों और दुर्गम पहाड़ों पर चीन की हरकतों का जवाब देने के लिए भारत अब अपने दो 'पहाड़ी योद्धा' तैयार कर रहा है. एक तरफ सरकारी संस्था DRDO का बनाया 'जोरावर' (Zorawar) है, तो दूसरी तरफ प्राइवेट कंपनी कल्याणी (KSSL) का आधुनिक लाइट टैंक. दोनों का मकसद एक ही है. ऊंचे पहाड़ों पर दुश्मन को धूल चटाना, लेकिन इन दोनों की बनावट और काम करने का तरीका एक-दूसरे से काफी अलग है. दरअसल, भारत का लाइट टैंक प्रोग्राम अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. Kalyani Strategic Systems Ltd (KSSL) और DRDO के दो अलग-अलग डिजाइन सामने आए हैं. जहां कल्याणी का टैंक भविष्य की 'डिजिटल जंग' पर आधारित है, वहीं DRDO का 'जोरावर' पहाड़ों की खास जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
