)
'इंजन फेलियर नहीं, Learjet 45 इस गड़बड़ी का हुआ शिकार', अजित पवार प्लेन क्रैश पर जानिए क्या बोले एविएशन एक्सपर्ट?
Zee News
Baramati plane crash: बारामती में प्राइवेट जेट क्रैश ने भारत में एविएशन सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अहमदाबाद हादसे के बाद यह दूसरा बड़ा विमान हादसा है. धुंध, रनवे सुविधाओं की कमी और संभावित तकनीकी गड़बड़ी को कारण माना जा रहा है, जबकि DGCA जांच से असली सच्चाई सामने आएगी.
Baramati plane crash: महाराष्ट्र के बारामती में विमान क्रैश एविएशन से संबंधित चिंताएं बढ़ा दी हैं. भारत में पिछले एक साल के अंदर यह दूसरा बड़ा हादसा है. जून 2025 में अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित करीब 250 लोगों की मौत हो गई थी. अब महाराष्ट्र के बारामती में प्राइवेट जेट रनवे पर क्रैश हो गया, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गई. यात्री विमानों के ये क्रैश अब डरा रहे हैं.
More Related News
