)
भारतीय प्राइवेट कंपनी का बड़ा कारनामा! बिना विदेशी मदद के 9 महीनों में तैयार किया ND400 इंजन, जानिए किसे होगा फायदा?
Zee News
400n Turbojet Engine: यह टर्बोजेट इंजन पूरी तरह इन-हाउस डिजाइन, निर्माण और टेस्ट के जरिए तैयार किया गया है. इसमें किसी भी विदेशी सबसिस्टम या बाहरी टेस्टिंग फैसिलिटी पर निर्भरता नहीं रही है. एयरो इंजन जैसे जटिल सिस्टम में, जहां बेहद सटीक मटीरियल, थर्मल कंट्रोल और मैकेनिकल टॉलरेंस की जरूरत होती है. इतनी कम समय-सीमा में टेस्ट बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
400n Turbojet Engine: भारत के प्राइवेट एयरोस्पेस सेक्टर में बड़ी कामयाबी मिली है. बेंगलुरु की नाभदृष्टि एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने स्वदेशी 400 न्यूटन क्लास टर्बोजेट इंजन का सफल टेस्ट किया है. इस इंजन को बिल्कुल नए तरीके से डिजाइन किया गया है. यह पूरा कारनामा नौ महीनों में पूरा किया गया है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
