)
अब दुश्मन की खैर नहीं! Indian Army को मिला AI दिमाग वाला V-BAT ड्रोन, बिना पायलट करेगा जंग
Zee News
Indian army drone: भारतीय सेना ने शील्ड AI के V-BAT ड्रोन और हाइवमाइंड ऑटोनॉमी सॉफ्टवेयर को चुना है, जिससे बिना रनवे वाले, लंबे समय तक उड़ने वाले स्वायत्त ISR मिशन संभव होंगे. यह डील आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करेगी, भारत में बड़े पैमाने पर ड्रोन उत्पादन और आधुनिक युद्ध क्षमता को बढ़ावा देगी.
Indian army drone: लेटेस्ट ऑटोनॉमी सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट और डिफेंस एयरक्राफ्ट बनाने वाली डीप-टेक कंपनी शील्ड AI ने घोषणा की कि भारत सरकार ने इंडियन आर्मी को V-BAT सप्लाई करने के लिए शील्ड AI को चुना है. इस प्रोग्राम के तहत इंडियन आर्मी को V-BAT और शील्ड AI के हाइवमाइंड ऑटोनॉमी सॉफ्टवेयर के लाइसेंस मिलेंगे, जिसे V-BAT प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट किया जाएगा.
More Related News
