)
UNSC पड़ोसी मुल्क से भिड़ंत! भारत ने ऑपरेशन सिंदूर पर पाक को लताड़ा, कहा- नहीं देंगे सिंधू का पानी
Zee News
India in UNSC: भारत ने UNSC में पाकिस्तान को कड़ा जवाब देते हुए कहा कि आतंकवाद को राज्य नीति के रूप में इस्तेमाल करना कभी सामान्य नहीं हो सकता. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को संतुलित कार्रवाई बताया, पहलगाम हमले को पाक-प्रायोजित कहा और स्पष्ट किया कि आतंकवाद खत्म होने तक सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी.
India in UNSC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ा है. आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए भारत की तरफ से कहा गया कि पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को राज्य नीति के हथियार के रूप में इस्तेमाल करना किसी भी हालत में सामान्य नहीं माना जा सकता. भारत ने यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के उस बयान पर दी, जिसमें उसने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर झूठा और स्वार्थपूर्ण पक्ष रखा गया था. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने पाकिस्तान के राजदूत असीम इफ्तिखार अहमद की टिप्पणियों का सख्ती से खंडन किया. पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने ऑपरेशन सिंदूर, जम्मू-कश्मीर और सिंधु जल संधि का जिक्र करते हुए भारत पर आरोप लगाए थे.
