)
अब रनवे की टेंशन खत्म! भारतीय सेना खरीद रही अमेरिका का दिमाग वाला V-BAT ड्रोन, 12 घंटे तक दुश्मन पर रखेगा नजर
Zee News
V-BAT Autonomous Drone: भारतीय सेना को खास ड्रोन मिलेंगे. जो वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग करने में सक्षम हैं. जिन्हें रनवे की जरूरत नहीं होती है. यह क्षमता पहाड़ी, रेगिस्तानी और दुर्गम सीमावर्ती इलाकों में बेहद उपयोगी मानी जा रही है. जहां पुराने विमानों का संचालन मुश्किल होता है. V-BAT ड्रोन को खास तौर पर खुफिया, निगरानी और टोही मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है. यह एक बार में 12 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भर सकता है.
V-BAT Autonomous Drone: भारतीय सेना ने अपनी हवाई सर्विलांस और इंटेलिजेंस क्षमताओं को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. सेना ने अमेरिकी रक्षा तकनीक कंपनी शील्ड एआई (Shield AI) के साथ डील किया है. इसके तहत अत्याधुनिक V-BAT ऑटोनॉमस ड्रोन सिस्टम और कंपनी के Hivemind आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर के लाइसेंस खरीदे जाएंगे.
More Related News
