)
Astra Mk-1 को अपग्रेड करेगी DRDO, मिसाइल की रेंज 110 से बढ़कर 160 किमी होगी! IAF के फीडबैक के बाद फैसला
Zee News
Astra MK-1 Missile Upgrade: DRDO इस अपग्रेड में मिसाइल के प्रोपल्शन सिस्टम, फ्लाइट प्रोफाइल और एनर्जी मैनेजमेंट को बेहतर बनाएगा. इसके साथ ही गाइडेंस सिस्टम में भी सुधार किया जाएगा. लंबी दूरी तक मिसाइल की रफ्तार और maneuverability बनी रहे. यह अपग्रेड मिसाइल के मूल डिजाइन में बड़े बदलाव के बिना किया जाएगा.
Astra MK-1 Missile Upgrade: भारत की स्वदेशी हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल Astra Mk-1 को अपग्रेड किया जा रहा है. अभी तक इसकी मारक क्षमता को 110 किलोमीटर थी. जिसे DRDO बढ़ाकर करीब 160 किलोमीटर करने की तैयारी है. इस अपग्रेड की जानकारी DRDO की आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ARDE) के प्रमुख अंकाठी राजू ने दी है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
