
Dwayne Johnson India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान की जंग के लिए WWE के 'द रॉक' भी तैयार, वर्ल्ड कप से पहले दिया ये मैसेज
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेल जा रहे टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से हो गया है. फिलहाल क्वालिफाइंग मुकाबले खेले जा रहे हैं. टीम इंडिया को अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ ही खेलना है. इस महाजंग से पहले वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) के सुपर स्टार द रॉक (ड्वेन जॉनसन) ने एक खास संदेश दिया है...
Dwayne Johnson India vs Pakistan: क्रिकेट फैन्स को इस समय बेसब्री से जिस मैच का इंतजार है, वह भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली महाजंग है. यह रोमांचक मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान टीम का यह पहला मैच भी रहेगा.
इस मुकाबले का इंतजार फैन्स ही नहीं, बल्कि सभी खेलों के दिग्गजों को होता है. यही कारण है कि इस महाजंग से पहले वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) के सुपर स्टार द रॉक (ड्वेन जॉनसन) ने एक खास संदेश दिया है. इस वीडियो मैसेज को ब्रॉडकास्टर चैनल स्टार स्पोर्ट्स ने शेयर किया.
भारत-पाकिस्तान जंग, एक मैच से कहीं ज्यादा है
यह वीडियो 20 सेकंड का है. इसमें द रॉक ने मैसेज देते हुए कहा, 'जब सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी आपस में टकराते हैं, तब सारी दुनिया रुक जाएगी. यह सिर्फ एक नॉर्मल क्रिकेट मैच से कहीं ज्यादा है. अब भारत और पाकिस्तान की टक्कर का समय आ गया है. सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता का समय.'
भारत-पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेल जा रहे टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से हो गया है. फिलहाल क्वालिफाइंग मुकाबले खेले जा रहे हैं. टीम इंडिया को अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ ही खेलना है. यह मुकाबला दीपावली से ठीक एक दिन पहले खेला जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








