
DUSU Result 2024: क्या रहा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों पर जीत-हार का अंतर, देखें पूरा डेटा
AajTak
DUSU Result 2024: डूसू चुनाव का रिजल्ट आ चुका है. इस साल डूसू चुनाव में एनएसयूआई को बड़ी जीत मिली है. एनएसयूआई के रौनक खत्री को कुल 20207 वोट मिले हैं. वहीं उनके प्रतिद्वंदी ABVP प्रत्याशी को18864 वोट मिले हैं.
DUSU Results: दिल्ली यूनवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट सोमवार देर शाम जारी हो गया. इस बार डूसू चुनाव में एबीवीपी को हराकर एनएसयूआई ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस साल एनएसयूआई के रौनक खत्री को 20207 कुल वोट मिले हैं. वहीं एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को भी 18864 वोट मिले हैं. इनके बीच हार जीत का अंतर बहुत बड़ा नहीं है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी अपने विपक्षी एनएसयूआई से बड़े मार्जिन पर जीती है.
उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी को 24166 वोट मिले हैं, वहीं एनएसयूआई को 15404 वोट प्राप्त हुए हैं. इनके बीच जीता का अंतर अध्यक्ष पद की तुलना में ज्यादा है. वहीं सेक्रेटरी पद पर एबीवीपी को 16703 वोट मिले हैं, वहीं एनएसयूआई को 15236 वोट मिले हैं. जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर भी जीत का अंतर काफी ज्यादा है. एनएसयूआई को इस पद के लिए 21975 वोट मिले हैं, वहीं एबीवीपी 15249 वोट मिले हैं.
यहां देखें वोटों का अंतर, किसे कितने वोट मिले
अध्यक्ष पद पर NSUI 20207 ABVP 18864
उपाध्यक्ष पद पर
ABVP 24166 NSUI 15404

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










