
DUSU को 17 साल बाद मिलेगी महिला अध्यक्ष? 2008 में नूपुर शर्मा ने किया था कमाल
AajTak
DUSU चुनाव में इस बार महिला अध्यक्ष चुने जाने को लेकर काफी चर्चा हो रही है. क्योंकि दो प्रमुख संगठनों से अध्यक्ष पद के लिए महिला उम्मीदवार मैदान में हैं. अगर ऐसा होता है तो 17 साल बाद यह पहला मौका होगा जब कोई महिला फिर से डूसू अध्यक्ष बनेंगी. जानते हैं इससे पहले कब कोई महिला अध्यक्ष बनी थीं और इस बार कौन बाजी मार सकती हैं?
DUSU Election 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) इलेक्शन का आगाज हो चुका है. 18 सितंबर को चुनाव है और 19 सितंबर को मतगणना के बाद परिणाम आ जाएंगे. ऐसे में मैदान में इस बार दो प्रमुख संगठनों से अध्यक्ष पद के लिए महिला उम्मीदवार हैं. इसलिए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस बार डूसू को कोई महिला प्रेसिडेंट मिल सकती है.
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर कोई महिला प्रत्याशी जीतकर आती हैं, तो 17 साल पुराना इतिहास दोहराया जाएगा. क्योंकि आज से पहले 2008 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से नूपुर शर्मा अध्यक्ष बनी थीं. इसके बाद अब तक डूसू को महिला अध्यक्ष नहीं मिली है.
दो प्रमुख संगठनों से अध्यक्ष पद के लिए महिला प्रत्याशी इस बार दो प्रमुख संगठनों ने अध्यक्ष पद से महिलाओं पर भरोसा जताया है. इनमें एनएसयूआई और आईसा-एसएफआई शामिल है. वहीं AISA-SFI ने सचिव पद और एबीवीपी ने संयुक्त सचिव पद के लिए महिला उम्मीदवार पर दांव लगाया है.
NSUI ने राजस्थान की जोसलिन को बनाया है उम्मीदवार एनएसयूआई ने जोसलिन नंदिता चौधरी को अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है. जोसलिन राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली हैं. वह फिलहाल बौद्ध स्टडी में स्नातकोत्तर कर रही हैं. जोसलीन 2019 से NSUI की सक्रिय सदस्य हैं. वह लगातार महिलाओं के हक, कैंपस की सुरक्षा और महिलाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करती रही हैं.
AISA-SFI से बिहार की अंजलि मैदान में वहीं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने भी अध्यक्ष पद के लिए महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है. इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज की छात्रा अंजलि को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है.
अंजलि मूल रूप से बिहार की रहने वाली है. वह महिला सुरक्षा और छात्रावास संबंधी मुद्दों को लेकर कैंपस में होने वाले आंदोलनों में मुखर रही हैं. छात्राओं के साथ छात्रों में भी उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है. डीयू के छात्र आंदोलनों में वह प्रमुखता से छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाती रही हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









