
Duleep Trophy 2024 final: प्रसिद्ध कृष्णा का चला जादू... 9 ओवर में पलटा मैच, इंडिया-ए ने जीता दलीप ट्रॉफी खिताब
AajTak
Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 में मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली इंडिया-ए टीम ने धमाल मचाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है. इस जीत में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की अहम भूमिका रही है. दलीप ट्रॉफी 2024 सीजन के आखिरी मैच में इंडिया-ए ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया-सी को 132 रन से हराया.
Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 में मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली इंडिया-ए टीम ने धमाल मचाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है. इस जीत में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की अहम भूमिका रही है. दलीप ट्रॉफी 2024 सीजन के आखिरी मैच में इंडिया-ए ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया-सी को 132 रन से हराया.
मैच में जीत के लिए इंडिया-सी को 350 रनों का टारगेट मिला था. इसके जवाब में टीम की हालत खराब हो गई और वो इसे ड्रॉ कराने के लिए जाने लगी. जबकि इंडिया-ए को जीत के लिए आखिरी 9 ओवर में 4 विकेट की जरूरत थी.
कृष्णा ने जादू चलाया और 3 विकेट झटके
ऐसे में कृष्णा ने अपना जादू चलाया और 3 विकेट लेकर इंडिया-सी को 217 रनों पर ढेर कर दिया. इंडिया-सी टीम की आखिरी उम्मीद साई सुदर्शन थे. मगर वो भी कृष्णा का शिकार हो गए. सुदर्शन 111 रन बनाकर आउट हुए.
हालांकि इंडिया-सी टीम में कप्तान ऋतुराज के अलावा ईशान किशन और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाज भी थे, लेकिन सभी नाकाम रहे. इंडिया सी को सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत थी और टीम उसके करीब भी थी लेकिन प्रसिद्ध ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया.
इस तरह इंडिया-ए ने जीता खिताब

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









