
Duke Ball: IPL में ड्यूक बॉल से प्रैक्टिस करेंगे भारतीय, जानें किस बॉल का कैसे होता है इस्तेमाल?
AajTak
भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2023 सीजन के दौरान ड्यूक बॉल से प्रैक्टिस करते नजर आएंगे. ताकि आईपीएल के ठीक बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में उतरने के लिए खिलाड़ियों को परेशानी ना हो. बता दें कि आईपीएल और WTC फाइनल में अलग-अलग बॉल इस्तेमाल होंगी. आइए जानते हैं क्रिकेट में कहां-कहां और कितने तरह की बॉल इस्तेमाल होती हैं....
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का खुमार फैन्स पर जल्द ही चढ़ने वाला है. आईपीएल का आगाज 31 मार्च को होगा. मगर इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में एंट्री कर ली है. यह खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से लंदन के ओवल मैदान में खेला जाएगा.
मगर यहां देखने वाली बात ये है कि आईपीएल 31 मार्च से 28 मई तक चलेगा. इसके ठीक एक हफ्ते बाद ही भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना होगी. जहां ड्यूक बॉल से यह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा. जबकि आईपीएल में एसजी बॉल इस्तेमाल की जाती है.
क्लिक करें: क्रिकेट को जानें: कितना होता है क्रिकेट बॉल का वजन? ये हैं गेंद से जुड़े दिलचस्प नियम
WTC फाइनल में इस्तेमाल होगी ड्यूक बॉल
ऐसे में इसका तोड़ निकालने के लिए भारतीय टीम ने एक तरकीब निकाली है. भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के दौरान ड्यूक बॉल से प्रैक्टिस करते नजर आएंगे. ताकि आईपीएल के ठीक बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में उतरने के लिए खिलाड़ियों को परेशानी ना हो.
यहां फैन्स काफी कन्फ्यूज होंगे कि आखिर एसजी और ड्यूक बॉल हैं क्या? और आईपीएल एसजी बॉल से ही क्यों खेला जाता है. जबकि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में ड्यूक बॉल ही क्यों इस्तेमाल की जाएगी. आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









