
DLS Method का बखेड़ा... जब भारतीय इंजीनियर ने निकाला समाधान, क्रिकेट के सबसे विवादित नियम का पूरा इतिहास
AajTak
क्रिकेट के सबसे विवादित नियमों में Duckworth–Lewis–Stern Method का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है. इस नियम की खामियों को दूर कर भारतीय इंजीनियर में तगड़ा गणित ईजाद किया था. जानिए DLS Method के नाम से चर्चित ICC के नियम की पूरी कहानी...
चेन्नई और गुजरात के बीच IPL 2023 का फाइनल... आखिरी दो गेंदों में चाहिए 10 रन... क्रीज पर रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे... जडेजा ने दोनों बॉल पर बाउंड्री मारकर चेन्नई को ऐतिहासिक जीत दिलाई.
अगर आपने रात में जगकर IPL के 16वें सीजन का फाइनल देखा होगा तो आपको ऊपर लिखी सारी बातें काफी लाइव लग रही होंगी. लेकिन एक और चीज है जो आपको याद होगी, जिसने फाइनल के मजे को थोड़ा किरकिरा भी किया, वह था इस मैच में यूज हुआ डकवर्थ-लुईस नियम. हम आपको डकवर्थ लुईस नियम (DLS Method) की पूरी कहानी बताने जा रहे हैं.
गुजरात टाइटंस ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर चेन्नई सुपर किंग्स को 215 रनों का टारगेट दिया था. लेकिन अभी दूसरी पारी की 3 गेंदें ही डाली गई थीं कि बारिश ने खलल डाल दिया. लिहाजा DLS नियम के तहत संशोधित टारगेट 171 किया गया, जिसे CSK ने हासिल कर 5वीं बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
चेन्नई की जीत के बाद से भले ही धोनी के फैंस जश्न में डूबे हों, लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है जिसे लगता है कि अगर बारिश नहीं आई होती और DLS नियम नहीं लगा होता तो CSK के लिए GT को हरा पाना नाकों चने चबाने जैसा होता. ये कोई पहली बार नहीं है जब डकवर्थ लुईस नियम को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हों. जाहिर है आपके भी मन में ये सवाल उठता होगा कि ICC द्वारा स्वीकार्य यह नियम हर बार विवादों में क्यों आ जाता है और क्या इतने विवादों के बाद भी हमारे पास इसका कोई दूसरा उपाय नहीं?
𝗗𝗢 𝗡𝗢𝗧 𝗠𝗜𝗦𝗦! Two shots of excellence and composure! Finishing in style, the Ravindra Jadeja way 🙌#TATAIPL | #Final | #CSKvGT pic.twitter.com/EbJPBGGGFu

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











