
Dinesh Karthik World Cup: 'तुरंत डिलीट करो', वर्ल्ड कप की पारी को लेकर ट्रोल होने पर यूजर से बोले दिनेश कार्तिक
AajTak
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसी सीरीज में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक बतौर कमेंटेटर नजर आने वाले हैं. मगर इससे पहले ही वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए. मगर कार्तिक ने यूजर को ट्रोल करने पर डांट भी लगाई...
Dinesh Karthik World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर दिनेश कार्तिक इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने करियर में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं. काफी समय टीम से बाहर रहने के बाद उन्होंने अपने खेल के दम पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए स्क्वॉड में जगह बनाई थी. हालांकि यहां वह ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर सके.
मगर टीम से चल रहे 37 साल के दिनेश कार्तिक सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं. उन्होंने ट्विटर पर कुछ देर #AskDK कैम्पेन चलाया, जिसके तहत कई यूजर्स मजेदार सवाल पूछे. मगर इसी दौरान कुछ यूजर्स ने कार्तिक को ट्रोल करने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.
कार्तिक ने ट्रोल करने पर यूजर को डांटा
एक यूजर ने वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच की एक फोटो शेयर की, जिसमें भारतीय टीम का स्कोर कार्ड नजर आ रहा था. इस स्कोर कार्ड में उस यूजर ने कार्तिक के रनों को हाइलाइट किया. जिसमें कार्तिक ने 25 बॉल खेलकर सिर्फ 6 रन बनाए थे.
इसी के साथ उस यूजर ने पूछ लिया, 'आपकी इस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की महान पारी पर कुछ कहिए.' यह देख दिनेश कार्तिक नर्वस हो गए और उन्होंने उस यूजर को डांट लगाते हुए रिप्लाई किया, 'तुरंत डिलीट करो इसे.' कार्तिक ने सिर पर हाथ रखने वाली इमोजी भी शेयर की. कार्तिक अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में बतौर कमेंटेटर नजर आएंगे.
Delete this right now 🤦🏻♂️ https://t.co/lKsFtS7YUS

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









