
Dinesh Karthik, Nidahas Trophy: जब दिनेश कार्तिक ने बांग्लादेश के उड़ा दिए थे होश, टीम इंडिया को जिताया हारा हुआ मैच
AajTak
दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है. कार्तिक ने दो दशक से भी ज्यादा के अपने क्रिकेटिंग करियर में कई यादगार पारियां खेलीं. हालांकि निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में खेली गई उनकी पारी को हमेशा याद रखा जाएगा.
Dinesh Karthik Retirement: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है. 1 जून (शनिवार) को अपने 39वें जन्मदिन पर कार्तिक ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट करके रिटायरमेंट का ऐलान किया. कार्तिक ने दो दशक से भी ज्यादा के अपने क्रिकेटिंग करियर में कई यादगार पारियां खेलीं.
...जब कार्तिक ने बांग्लादेश की उम्मीदें तोड़ीं
मगर निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई उनकी पारी को हमेशा याद रखा जाएगा. कार्तिक ने 18 मार्च 2018 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में बल्ले से 8 गेंदों में 29* (6, 4, 6, 0, 2, 4, 1, 6) रन बनाए थे. कार्तिक ने रनों बारिश करके बांग्लादेश की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था. आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अनुभवी कार्तिक ने टीम इंडिया को चार विकेट से जीत दिलाकर निदाहास ट्रॉफी दिलाई.
A night to remember ✨#OnThisDay #NidahasTrophy pic.twitter.com/anXpyIlmps
क्रिकेट इतिहास में यह दूसरा मौका रहा, जब किसी टीम ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर किसी टूर्नामेंट का फाइनल जीत लिया. इससे पहले 1986 में जावेद मियांदाद ने शारजाह में भारत के खिलाफ यह कारनामा किया था. फिर कार्तिक ने 32 साल बाद मियांदाद के उस बहुचर्चित छक्के को फीका कर दिखाया था.
दरअसल, मियांदाद को उस वक्त जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी. ऐसे में उनके पास दो विकल्प थे- आखिरी गेंद पर चौका लगाएं या फिर छक्का. आखिरकार उन्होंने चेतन शर्मा की गेंद पर छक्का जड़कर ऑस्ट्रेलेशिया कप पर कब्जा कर लिया. इधर, कार्तिक के सामने आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन बनाने की चुनौती थी. ऐसे में छक्का ही 'एकमात्र उपाय' था. फिर क्या था कार्तिक ने सौम्य सरकार की गेंद को एक्स्ट्रा कवर पर उछालकर बांग्लादेश से जश्न मनाने का मौका छीन लिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









