
Dinesh Karthik, IND vs WI Series: दिनेश कार्तिक ने डेढ़ महीने में दूसरी बार किया कमाल, वर्ल्ड कप के लिए मजबूत दावेदारी
AajTak
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को उसी के घर में पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 68 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक रहे, जिन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के के साथ 4 चौके लगाते हुए 41 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान कार्तिक का स्ट्राइक रेट 215.79 का रहा...
Dinesh Karthik, IND vs WI Series: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को उसी के घर में वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद अब टी20 सीरीज में भी जीत से आगाज किया है. पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार रात को खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 68 रनों से विंडीज टीम को करारी शिकस्त दी.
इस जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक रहे, जिन्होंने अपने बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभाते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली. कार्तिक ने 19 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के के साथ 4 चौके लगाते हुए 41 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान कार्तिक का स्ट्राइक रेट 215.79 का रहा.
पिछले महीने राजकोट में खेली थी ताबड़तोड़ पारी
दिनेश कार्तिक ने डेढ़ महीने में यह दूसरी बार कमाल की पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. कार्तिक ने पिछले ही महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ राजकोट टी20 मैच में 27 बॉल पर 55 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. मैच में उन्होंने 2 छक्के और 9 चौके लगाए थे. स्ट्राइक रेट 203.70 का रहा था. यह मैच भी भारतीय टीम ने 82 रनों के अंतर से जीता था.
.@DineshKarthik's knock pushed India's total to a massive 190. His batting was an absolute treat to witness! Watch all the action from the India tour of West Indies LIVE, only on #FanCode 👉 https://t.co/RCdQk12YsM@BCCI @windiescricket #WIvIND #INDvsWIonFanCode #INDvsWI pic.twitter.com/nya2zlE98o
विंडीज के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे कार्तिक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








