
Dinesh Karthik Asia Cup: दिनेश कार्तिक को लेकर भिड़ गए दो दिग्गज, एक ने बताया रिजर्व, तो दूसरा बोला- मेरी टीम में तो खेलेगा ही
AajTak
एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. इसमें 37 साल के विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक को भी जगह मिली है. 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले यूएई में होने वाले एशिया कप 2022 में छह टीमें भाग लेने जा रही हैं. श्रीलंका, गत चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं.
Dinesh Karthik Asia Cup: इसी महीने से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. इसमें 37 साल के विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक को भी जगह मिली है. इसको लेकर कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ सपोर्ट में भी हैं.
इन्हीं में से पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत और पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे हैं. श्रीकांत ने कार्तिक को रिजर्व बैटर बताया. जबकि मोरे ने कार्तिक के एशिया कप में सेलेक्शन का सपोर्ट किया है.
'नहीं पता कार्तिक प्लेइंग-11 में खेलेगा भी या नहीं'
श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा एशिया कप के लिए अपनी भारतीय प्लेइंग-11 बताई. उन्होंने शुरुआती 7 खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा का नाम लिया. 8वें नंबर पर बात करते हुए श्रीकांत ने कहा, 'नंबर-8 पर मैं शमी को रखता, लेकिन वह स्क्वॉड में नहीं हैं. ऐसे में युजवेंद्र चहल को रखूंगा.'
उन्होंने आगे कहा, 'दीपक हुड्डा भी स्क्वॉड में है. ऐसे में 7 और 8 पर जडेजा या दीपक को रखूंगा. यही सही कॉम्बिनेशन रहेगा, क्योंकि आप तीन स्पिनर और तीन पेसर चुनते हैं, तो मुश्किल में रहेंगे. दिनेश कार्तिक रिजर्व बल्लेबाज होंगे. मुझे नहीं पता कि वह प्लेइंग-11 में खेलेगा भी या नहीं.'
किरण मोरे ने कार्तिक को अपनी प्लेइंग-11 में रखा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








