
Dinesh Karthik: ‘मुझे पता है ड्रॉप होना क्या होता है..’, कमाल की पारी के बाद इमोशनल हुए दिनेश कार्तिक
AajTak
दिनेश कार्तिक की कमबैक स्टोरी को हर कोई जानना चाहता है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए चौथे टी-20 के बाद दिनेश कार्तिक ने बताया कि कैसे उन्होंने लंबे वक्त तक मेहतन की और वर्ल्डकप को टारगेट बनाकर मिशन में जुट गए.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ राजकोट में खेले गए चौथे टी-20 मैच में दिनेश कार्तिक ने कमाल कर दिया. फिनिशर दिनेश कार्तिक जिन्होंने आईपीएल में धमाल मचाया और उसी के भरोसे टीम इंडिया में उनकी वापसी हुई. अब अफ्रीका के खिलाफ जब उन्होंने 55 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. दिनेश कार्तिक ने अब अपने कमबैक की कहानी सुनाई है.
मैच के बाद हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक ने बातचीत की, इसी में हार्दिक ने पूछा कि दिनेश कार्तिक ने अपने आप में ऐसा क्या बदलाव किया, जो लोगों को ऐसा दिनेश कार्तिक देखने को मिल रहा है. आपने बड़ौदा में बहुत प्रैक्टिस की, जिसके बारे में काफी लोगों को पता ही नहीं था. आपका माइंडसेट कैसे बदल गया.
इसके बारे में दिनेश कार्तिक ने कहा कि मैं पूरी तरह ठान चुका था कि मुझे टी-20 वर्ल्डकप खेलना है. मैं काफी लंबे वक्त से काम कर रहा हूं, मुझे पता है कि ड्रॉप होना क्या होता है. मुझे पता है कि टीम इंडिया के लिए खेलना कितना वैल्यूबल होता है.
In-flight insightful conversation 👌 Learning from the great @msdhoni 👍 Being an inspiration 👏 DO NOT MISS as @hardikpandya7 & @DineshKarthik chat after #TeamIndia's win in Rajkot. 😎 😎 - By @28anand Full interview 📽️👇 #INDvSA | @Paytmhttps://t.co/R6sPJK68Gy pic.twitter.com/wx1o9dOPNB
इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुझे एक रोल दिया और प्लेटफॉर्म दिया, ताकि मैं अपने प्लान पर काम कर सकूं. मैंने इस रोल के लिए काम किया है, ताकि अगर ऐसी स्थिति बनती है जहां पर मैं अपनी टीम के लिए मैच जिता पाऊं तो मेरे लिए वह काफी खास होगा.
मैंने इस टीम को बाहर से देखा है, मुझे पता है कि कितना मुश्किल है इसके अंदर रहना. टीम में काफी टैलेंट है, युवा खिलाड़ी हैं और यहां इनके साथ काफी कुछ सीखने को मिलता है. मैंने कई लोगों के साथ क्रिकेट खेला है, जो मुझे भरोसा देता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









