
Dhanashree Verma-Yuzvendra Chahal: शिखर धवन संग भंगड़ा, युजवेंद्र चहल-जोस बटलर की क्लास... देखें धनश्री वर्मा की 5 बेस्ट डांस रील
AajTak
कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के कई डांस वीडियो वायरल होते हैं. युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की पर्सनल लाइफ हाल ही में कई बातों को लेकर सुर्खियों में रही थी. दोनों ने बयान जारी कर सभी अटकलों पर लगाम भी लगा दी है, इस बीच धनश्री वर्मा के कई बेस्ट डांस वीडियो को आप देख सकते हैं.
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. चहल एशिया कप में वापसी करेंगे, लेकिन वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते दिनों उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, जिसके बाद युजवेंद्र चहल को सफाई देनी पड़ी. युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम बदला और ‘चहल’ सरनेम हटा दिया.
इसके बाद कई तरह की बातें की गईं, लेकिन युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने बयान जारी किया और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना देने की बात कही. धनश्री वर्मा काफी पॉपुलर हैं और वह एअक कोरियोग्राफर भी हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी डांस रील काफी सुर्खियां बटोरती हैं.
ऐसे में जब धनश्री वर्मा सुर्खियों में हैं, तब इंस्टाग्राम पर उनकी पांच बेस्ट सुपरहिट डांस रील्स देखते हैं...
शिखर धवन और धनश्री का भांगड़ा टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन पंजाबी मुंडे हैं और वह भी रील बनाते हैं. पिछले साल मार्च में दोनों ने आईपीएल के दौरान एक भांगड़ा वीडियो शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था.
इंग्लैंड की सड़कों पर धनश्री का डांस हाल ही में जब टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंची, तब युजवेंद्र चहल के साथ धनश्री वर्मा भी थीं. इस दौरान धनश्री ने कई डांस वीडियो शेयर किए.
मां संग धनश्री वर्मा का डांस धनश्री और युजवेंद्र दोनों ही अपने परिवारवालों के साथ कई तरह के वीडियोज़ बनाते दिखे हैं. धनश्री वर्मा ने भी ऐसे ही एक डांस वीडियो अपनी मां के साथ शेयर किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









