
Dhanashree Photos: 14 तरह के लुक में नजर आईं चहल की Wife धनश्री, फैंस से पूछा- आपको कौन सा रंग पसंद है
AajTak
युजवेंद्र चहल की पत्नि धनश्री ने एक वीडियो शेयर किया. इसमें वे 14 तरह के अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं. इसी पोस्ट में धनश्री ने फैंस से पूछा है कि आपको इन रंगों (लुक) में से कौन सा पसंद है...
भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ जम्मू-कश्मीर में छुट्टियां मना रहे हैं. डेंटिस्ट और यूट्यूबर धनश्री वर्मा लगातार वहां से अपने फोटो सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रही हैं. इस पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन देते दिखते हैं.
हाल ही में धनश्री ने एक वीडियो शेयर किया. इसमें वे 14 तरह के अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं. इसी पोस्ट में धनश्री ने फैंस से पूछा है कि आपको इन रंगों (लुक) में से कौन सा पसंद है. धनश्री ने अपने इस अंदाज को फ्राइडे स्पेशल Boomerang dump बताया है.
हाल ही में धनश्री ने जम्मू-कश्मीर से अपने कुछ फोटोज शेयर किए हैं. इसमें वे बर्फीली वादियों में बाइक चलाती दिख रही हैं. इसी के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि चलते रहो और चलाते रहे. 2022 का सिर्फ एक यही मंत्र रहने वाला है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









