
Dewald Brevis: 'जूनियर ABD' डेवाल्ड ब्रेविस का बल्ले से धमाका... जड़ दिए लगातार पांच छक्के
AajTak
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस ने बल्ले से तबाही मचा दिया. ब्रेविस ने अपनी पहली बॉल पर बल्ले से कोई रन बनाया, लेकिन अगली पांच बॉल पर उन्होंने पांच छ्क्के लगाए. डेवाल्ड ब्रेविस को जूनिया एबीडी क्योंकि साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स और उनमें काफी समानता है.
कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) में साउथ अफ्रीकी प्लेयर डेवाल्ड ब्रेविस का तूफान देखने को मिला है. सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेलते हुए ब्रेविस ने महज 6 गेंदों पर नाबाद 30 रन कूट डाले. उन्होंने गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ यह पारी खेली. ब्रेविस ने अपनी पहली बॉल पर बल्ले से कोई रन बनाया, लेकिन अगली पांच बॉल पर उन्होंने पांच छ्क्के लगाए.
रदरफोर्ड ने भी खेली विस्फोटक पारी
सबसे पहले डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी के 19वें ओवर में स्पिनर अकील हुसैन की गेंदों पर तीन छक्के लगाए. फिर अंतिम ओवर में इस युवा बल्लेबाज ने डेरिन डुपाविलॉन को भी नहीं बख्शा और दो गगनचुंबी छक्के जड़ दिए. ब्रेविस की इस पारी की बदौलत सेंट किट्स की टीम 20 ओवर्स में छह विकेट पर 163 रन बनाने में कामयाब रही. ब्रेविस के अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 78 रनों की पारी खेली.
डेवाल्ड ब्रेविस को जूनिया ABD भी कहा जाता है. गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच काफी समानता है. दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-19 विश्व कप में तो भाग लिया ही, बल्कि उनके खेलने का अंदाज भी काफी समान है. ब्रेविस पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स की तरह 360 डिग्री शॉट्स खेलने में माहिर हैं.
आईपीएल में मुंबई की ओर से लिया भाग
19 साल के डेवाल्ड ब्रेविस को इस साल आईपीएल की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था. 20 लाख रुपए की बेस प्राइस वाले ब्रेविस को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) ने भी बोली लगाई थी.ब्रेविस को आईपीएल 2022 में कुल सात मुकाबलों में भाग लेने का मौका मिला, जहां उन्होंने 23 की औसत से 161 रन बनाए. इस दौरान ब्रेविस का स्ट्राइक रेट 142.48 एवं बेस्ट स्कोर 49 रन रहा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









