
Delhi Capitals IPL 2025 Captain: केएल राहुल नहीं होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान? टीम मालिक पार्थ जिंदल ने खत्म किया सस्पेंस
AajTak
Delhi Capitals IPL 2025 New Captian: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तानी का दावेदार कौन होगा? इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. माना जा रहा है कि अक्षर पटेल भी दावेदार हैं. क्या केएल राहुल भी टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं. इस पर भी टीम के मालिक पार्थ जिंदल ने सफाई दी है.
Will KL Rahul lead Delhi Capitals in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी के बाद अब कई टीमों के सामने सबसे बड़ा चैलेंज टीम का कप्तान बनाने को लेकर है.
इस समय देखा जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइटराइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स टीमें ऐसी हैं, जिनको कप्तान की तलाश है. केवल सनराइजर्स हैदराबाद (पैट कमिंस), चेन्नई सुपर किंग्स (ऋतुराज गायकवाड़) और गुजरात टाइटन्स (शुभमन गिल) की टीमों के पास कप्तान हैं.
दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल (16.50 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़) और अभिषेक पोरेल (4 करोड़) को रिटेन किया था. वहीं आईपीएल की नीलामी में 14 करोड़ रुपए में केएल राहुल को दिल्ली ने अपने पाले में किया.
दिल्ली की टीम में कैप्टंसी मैटेरियल वाले केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस शामिल हैं. वहीं अक्षर पटेल भी कप्तानी के दावेदार हैं. लेकिन अब तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कप्तानी को लेकर सस्पेंस हैं.
Dilli - we're ready for IPL 2025! 💙 pic.twitter.com/H8H1kew2Jq
लेकिन इस इशू पर टीम मालिक पार्थ जिंदल ने पूरी स्थिति साफ कर दी है. जिंदल ने कहा- कप्तानी के बारे में बात करना अभी थोड़ा जल्दबाजी होगी. अक्षर पटेल बहुत लंबे समय से फ्रेंचाइजी के साथ हैं. वो पिछली साइकिल में उप-कप्तान थे, इसलिए हमें अभी नहीं पता कि यह अक्षर होंगे कोई और... बहुत कुछ होना बाकी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









