
Deepak Hooda T20 World Cup: रवींद्र जडेजा के बाद एक और प्लेयर चोटिल, टी-20 वर्ल्डकप से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन
AajTak
टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को बैक में इंजरी हुई है. टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्डकप से पहले यह दूसरा बड़ा झटका लगा है. रवींद्र जडेजा पहले ही टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो चुके हैं. दीपक हुड्डा की चोट कितनी गंभीर है, इसपर नज़र है. वह इस चोट की वजह से तीसरे टी-20 मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया हैदराबाद में तीसरा टी-20 मैच खेल रही है. सीरीज़ में 1-1 से बराबरी के बाद यहां पर जीत दर्ज कर इतिहास रचने का मौका है. लेकिन मैच से इतर टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा की बैक में इंजरी हुई है. बीसीसीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दीपक हुड्डा रविवार को हुए तीसरे टी-20 मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, इस वजह से वह प्लेइंग-11 में शामिल नहीं हो सके. बोर्ड ने कहा है कि दीपक हुड्डा को बैक इंजरी हुई है. तीसरे टी-20 में भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल
🚨 Team News 🚨 1️⃣ change for #TeamIndia as @BhuviOfficial is named in the team. Deepak Hooda wasn't available for selection for the third #INDvAUS T20I owing to a back injury. Follow the match ▶️ https://t.co/xVrzo737YV A look at our Playing XI 🔽 pic.twitter.com/3fbgGjK3vu
चिंता की बात यह है कि दीपक हुड्डा भारत की टी-20 वर्ल्डकप टीम का हिस्सा भी हैं. ऐसे में अगर यह चोट काफी गंभीर है तो टीम इंडिया के लिए यह एक बड़ा झटका हो सकता है. दीपक हुड्डा ने पिछले कुछ वक्त में टी-20 में बेहतर प्रदर्शन किया है, बल्लेबाजी के साथ-साथ वह टीम के लिए एक-दो ओवर भी निकाल सकते हैं.चोट से परेशान है टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप में जब एक महीने से भी कम का वक्त है, तब टीम इंडिया चोट से परेशान है. पहले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की चोट की वजह से घरेलू सीरीज़ और टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो गए. फिर मोहम्मद शमी को कोरोना हो गया, जिसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में हिस्सा नहीं ले पाए. मोहम्मद शमी को टी-20 वर्ल्डकप के लिए रिज़र्व प्लेयर में शामिल किया गया है. टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









