
Deepak Chahar: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए बढ़ी टेंशन, अब दीपक चाहर भी हुए चोटिल
AajTak
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से पहले हुए ट्रेनिंग सत्र के दौरान दीपक चाहर का टखना मुड़ गया था, जिसके चलते ही वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में नहीं खेल पाए थे. दीपक चाहर को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए बतौर स्टैंड बाय चुना गया था.
टी20 वर्ल्ड से पहले भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी इंजरी का शिकार हो गए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से पहले हुए ट्रेनिंग सत्र के दौरान दीपक चाहर का टखना मुड़ गया था, जिसके चलते वह पहले वनडे मैच में नहीं खेल पाए थे. गौरतलब है कि लखनऊ में खेले गए पहले वनडे में भारत को नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था.
दीपक की चोट भारत के लिए चिंता का सबब है. पहले ही जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा भी चोटिल होने के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह की जगह लेने के लिए दीपक चाहर भी दावेदारों में शामिल हैं. लेकिन अब उनका वर्ल्ड कप खेलने का सपना अधूरा रह सकता है.
चयन मामलों की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'दीपक का टखना मुड़ गया है लेकिन यह इतना गंभीर नहीं है. हालांकि कुछ दिन का आराम की सलाह दी जा सकती है. इसलिये यह टीम प्रबंधन का फैसला होगा कि वे दीपक को खिलाने का जोखिम लेना चाहेंगे या नहीं क्योंकि वह टी20 विश्व कप के लिये स्टैंड बाई सूची में शामिल है. लेकिन अगर वहां जरूरत होगी तो यह प्राथमिकता होगी.'
वर्ल्ड कप के लिए स्टैंड बाय हैं दीपक
तेज गेंदबाज दीपक चाहर को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए बतौर स्टैंड बाय चुना गया था. दीपक चाहर एशिया कप में भी स्टैंडबाय थे, लेकिन आवेश खान के अस्वस्थ होने के बाद उन्हें स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में आयोजित टी20 सीरीज में दीपक चाहर का कमाल देखने को मिला था. पहले टी20 मैच में उन्होंने अर्शदीप के साथ मिलकर अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ दी थी. दीपक चाहर बल्ले से भी योगदान देने में माहिर हैं,
अभी टी20 विश्व कप टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को लिया जाएगा जो धीरे धीरे मैच फिट हो रहे हैं और उनके अगले तीन से चार दिनों में आस्ट्रेलिया रवाना होने की उम्मीद है. सूत्र ने कहा, 'मोहम्मद शमी अगर फिट होते हैं तो वह पहली प्राथमिकता होगी. वह अगले हफ्ते टीम से जुड़ेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









