
Deepak Chahar: कमबैक हो तो दीपक चाहर जैसी... धांसू प्रदर्शन कर टी20 वर्ल्ड कप के लिए ठोका दावा
AajTak
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में दीपक चाहर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए. दीपक चाहर के लिए यह प्रदर्शन काफी खास रहा क्योंकि वह लगभग 6 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने मैदान पर लौटे थे. भारत को जिम्बाब्वे दौरे के बाद इस महीने शुरू हो रहे एशिया कप में भाग लेना है, जहां दीपक चाहर को स्टैंड-बाय प्लेयर के रूप में भारतीय टीम में जगह मिली है.
भारत ने गुरुवार को हरारे में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे को दस विकेट से करारी मात दी. भारतीय टीम की जीत में दीपक चाहर का अहम रोल रहा. चोट के बाद कमबैक कर रहे दीपक ने तीन विकेट चटकाकर जिम्बाब्वे टीम की कमर तोड़ दी. खास बात यह रही कि चाहर ने जिम्बाब्वे के टॉप-3 खिलाड़ियों को आउट किया.
छह महीने से ज्यादा के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने उतरे चाहर ने सबसे पहले मैच के छठे ओवर में में इनोसेंट काया को चलता किया. काया बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच दे बैठे. फिर चाहर ने अपने अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज तादिवनाशे मरुमानी को भी सैमसन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा. बाद में चाहर ने वेस्ली मधेवेरे को एलबीडब्ल्यू आउट करके अपना तीसरा विकेट लिया.
क्लिक करें- गब्बर की दहाड़, दीपक चाहर का कमबैक, पहले वनडे में टीम इंडिया ने ऐसे जिम्बाब्वे को रौंदा
दीपक चाहर ने कही ये बात
दीपक चाहर को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. चाहर ने कहा, 'लैंडिंग थोड़ी कठिन थी और जब आप साढ़े छह महीने के बाद एक अंतरराष्ट्रीय खेल खेलते हैं, तो जाहिर है कि आप थोड़े नर्वस होंगे. यहां आने से पहले मैंने कम से कम 4-5 अभ्यास मैच खेले और पहले कुछ ओवरों में शरीर और दिमाग एक साथ काम नहीं कर रहे था, लेकिन उसके बाद यह बेहतर हो गया. मैं ठीक हूं और बॉडी भी ठीक है.'
इस साल फरवरी में हुई थी इंजरी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









