
Dead Ball Rule in Cricket: क्या है क्रिकेट का डेड बॉल रूल? जिससे भारत-न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप मैच में हुआ बखेड़ा... जानें सब कुछ
AajTak
Dead ball Law: क्रिकेट में डेड बॉल का रूल क्या है? भारत और न्यूजीलैंड के बीच महिला T20 वर्ल्ड कप मैच में हुए क्या वाकई अंपायरों ने गलती की, क्या न्यूजीलैंड की बैटर रन आउट थीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर क्यों भड़क उठीं, जानिए सब कुछ, एकदम आसान भाषा में...
Dead ball Law Explained in Hindi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में 'डेड बॉल' को लेकर खूब बवाल हुआ. यह मुकाबला 4 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. भारत का यह वर्ल्ड कप में ओपनिंग मैच था, जिसे हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने 58 रनों से गंवा दिया.
अब आपको बताते हें उस मोमेंट के बारे में, जिसे लेकर पहले मैच में जमकर बवाल हुआ. दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी के दौरान 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर एमेलिया केर दूसरे रन को चुराने के चक्कर में 'रन आउट' हो गईं. इसके बाद यह ऑलराउंडर पवेलियन की ओर जाने लगी और हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया.
लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम का यह जश्न कुछ देर ही चला, इसी बीच मैदानी अंपायर्स ने इस रन आउट को नकार दिया. उन्होंने बल्लेबाज केर को वापस बुला लिया. अंपायर्स ने उस गेंद को 'डेड बॉल' भी करार कर दिया.
दरअसल, अंपायर्स का मानना था कि गेंद लॉन्ग ऑफ पर खड़ी हरमनप्रीत कौर के हाथों में थी तो उन्होंने 'ओवर' खत्म होने की घोषणा की थी, ऐसे में इसे आउट करार नहीं दिया जाएगा. इसके बाद ही कीवी बल्लेबाज दूसरे रन के चक्कर में भागी.
इसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदानी अंपायर्स पर भड़क उठीं और उन्होंने काफी देर तक इस निर्णय को लेकर बात की. भारतीय कोच अमोल मजूमदार भी मैच से जुड़े अधिकारियों से बात करते हुए नजर आए और वह इस निर्णय पर एकदम खुश नजर नहीं आए.
Amellia Kerr was out or not out ? #INDvsNZ #T20WorldCup #T20WomensWorldCup #harmanpreetkaur pic.twitter.com/y9PoOA2wSa

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









