
DC vs LSG Live Score, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को बल्लेबाजी दी... केएल राहुल बाहर
AajTak
DC vs LSG Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली और लखनऊ दोनों ही टीमों की नजरें आईपीएल के इस नए सीजन में जीत से आगाज करने पर है.
Delhi Capitals (DC) vs Lucknow Super Giants (LSG) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है. विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. केएल राहुल इस पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं.
लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ में पंत को खरीदा
दिल्ली और लखनऊ दोनों ही टीमों का लक्ष्य आईपीएल के इस नए सीजन में जीत से आगाज करने पर है. इस मुकाबले में सबकी निगाहें ऋषभ पंत और केएल राहुल पर होंगी. पंत पिछले आईपीएल सीजन तक दिल्ली टीम का हिस्सा थे.
पंत को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीद लिया था. आईपीएल के जरिए पंत सफेद गेंद के प्रारूप में खुद को स्थापित करना चाहेंगे. ऋषभ पंत चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल थे लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था.
दूसरी ओर केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में चले गए हैं. हालांकि राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर बल्लेबाज खेलेंगे. दिल्ली की टीम ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया है, लेकिन बल्लेबाजी में राहुल की भूमिका महत्वपूर्ण है.
दिल्ली की टीम में साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस भी हैं, जो पिछले साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कमान संभाल रहे थे. दिल्ली ने उन्हें उप-कप्तान बनाया है. कागज पर दिल्ली की टीम काफी मजबूत नजर आती है क्योंकि उसके पास विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा कॉम्बिनेशन है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








