
David Wiese Retirement: दो देशों के लिए वर्ल्ड कप खेलने वाले डेविड वीसे ने लिया संन्यास... इस बार भी टूट गया दिल
AajTak
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच एक स्टार ऑलराउंडर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस स्टार खिलाड़ी ने अपने करियर में दो देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला है. 39 साल के इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ करियर का आखिरी मैच खेला.
David Wiese Retirement: इस समय अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जा रहा है. इसी बीच हार के बाद दिल टूटने के कारण एक स्टार प्लेयर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को ही अलविदा कह दिया. यह प्लेयर नामीबिया के डेविड वीसे हैं. 39 साल के वीसे ने अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ 15 जून को खेला.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 34वां मुकाबला इंग्लैंड और नामीबिया के एंटीगुआ में खेला गया. इंग्लैंड ने इस मैच को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 41 रन से जीत लिया. ऑलराउंडर डेविड वीसे ने अपने आखिरी मुकाबले में 2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 6 रन देकर 1 विकेट झटका. साथ ही उन्होंने 12 गेंदों पर 27 रन बनाए. इस दौरान 2 चौके और 2 छक्के जड़े.
डेविड वीसे का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में दर्ज है, जिन्होंने दो देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है. वीसे ने नामीबिया के अलावा साउथ अफ्रीका के लिए भी क्रिकेट खेला है. साथ ही वीसे को 2016 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में शामिल किया गया था.
2 देशों के लिए वर्ल्ड कप खेल चुके वीसे
यानी डेविड वीसे दो देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले प्लेयर भी हैं. अपने करियर का आखिरी मैच खेलने के बाद वीसे ने पवेलियन लौटते समय अपना हेलमेट और बल्ला उठाकर फैन्स का आभार जताया. दर्शकों के साथ-साथ साथी खिलाड़ियों ने भी खड़े होकर उनको विदाई दी.
डेविड वीसे ने 2021 में साउथ अफ्रीकी टीम के लिए खेलते हुए नामीबिया के खिलाफ भी मैच खेला था. इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने भी डेविड वीसे की तारीफ की. कप्तान ने कहा कि प्रदर्शन के मामले में वीसे मैदान पर एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन मैदान के बाहर वे ऐसे व्यक्ति हैं जिनसे हमने वास्तव में बहुत कुछ सीखा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









