
Dasun Shanaka IND vs SL T20 Series: टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बने दासुन शनाका, एक बार फिर श्रीलंका को जिता दिया मैच
AajTak
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 16 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. श्रीलंकाई टीम की जीत के हीरो कप्तान दासुन शनाका रहे जिन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. पिछले साल एशिया कप में भी शनाका ने भारतीय टीम के जबड़े से मैच छीन लिया था.
श्रीलंका ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के खिलाफ 16 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर आ चुकी है. दूसरे टी20 में श्रीलंकाई टीम की जीत के हीरो कप्तान दासुन शनाका रहे. शनाका ने पहले बल्ले से तूफानी पारी खेली. फिर मैच का आखिरी ओवर भी उन्होंने ही फेंका, जहां भारतीय टीम 21 रन नहीं बना सकी.
बैटिंग की बात करें तो दासुन शनाका ने 22 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और दो चौके शामिल थे. शनाका के छह छक्कों में से तीन शिवम मावी के ओवर में निकले थे. शनाका ने महज 20 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया. टी20 इंटरनेशनल में किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक रहा. इससे पहले कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने 21 गेंदों पर अपने अर्धशतक पूरे किए थे.
फिर आखिरी ओवर में दिए चार रन
इस दूसरे टी20 में आखिरी ओवर में भारत को 21 रन बनाने थे. ऐसे में कप्तान दासुन शनाका ने खुद को बॉलिंग अटैक पर लगाया. पहली दो गेंदों पर तीन रन खर्च करने के बाद तीसरी बॉल पर शानाका ने अक्षर पटेल को आउट कर दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें टूट गईं. शनाका ने उस ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम मावी को भी आउट किया. कुल मिलाकर शनाका ने आखिरी ओवर में चार रन देकर दो विकेट चटकाए.
क्लिक करें- सात No ball, टॉप ऑर्डर फ्लॉप... दूसरे टी20 में ऐसे चित हुई टीम इंडिया
दासुन शनाका ने दूसरे मैच के बाद कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो हम बीच के ओवरों में और अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे क्योंकि ओपनरों ने अच्छा प्लेटफॉर्म सेट किया था. सूर्या और अक्षर ने बेहतरीन बैटिंग की, लेकिन फिर भी हम अपना धैर्य बनाए रखने में सफल रहे. विशेष रूप से भारतीय परिस्थितियों में इस तरह के टारगेट का बचाव करना अच्छा है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









