
Daryl Mitchell: न्यूजीलैंड के इस क्रिकेटर ने तोड़ा 73 साल पुराना रिकॉर्ड, इंग्लैंड की जमीन पर रच दिया इतिहास
AajTak
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरेल मिचेल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज की 5 पारियों में अब तक 482 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 120.50 का रहा है...
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है. इसी सीरीज में न्यूजीलैंड के स्टार प्लेयर डेरेल मिचेल ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर दिया और इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में इतिहास रच दिया है.
दरअसल, 31 साल के डेरेल मिचेल ने अब तक तीन टेस्ट की सीरीज की 5 पारियों में अब तक 482 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 120.50 का रहा है. इस सीरीज में मिचेल ने तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया है.
इस तरह मिचेल ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
इस तरह मिचेल ने 73 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, इतने सालों बाद मिचेल इंग्लैंड के खिलाफ किसी एक टेस्ट सीरीज में 400 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड 1949 में न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी मार्टिन डोनेली और बर्ट सटक्लिफ ने बनाया था.
क्या हुआ था 1949 में खेली गई सीरीज में?
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 1949 में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. उस सीरीज में मार्टिन डोनेली ने 6 पारियों में 462 और बर्ट सटक्लिफ ने 7 पारियों में 451 रन बनाए थे. उस सीरीज में बर्ट ने एक शतक और चार अर्धशतक बनाए थे. तब न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच हुए चारों टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए थे यानी सीरीज का नतीजा नहीं निकल सका था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









