
Daria Kurdel: युद्ध का कहर, रूसी गोलीबारी में 20 साल की यूक्रेनी डांस प्लेयर की मौत
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में हुई रूसी गोलीबारी में एक डांस स्पोर्ट्सपर्सन की मौत हो गई है, जो सिर्फ 20 साल की थी.
रूस और यूक्रेन के बीच चल रह युद्ध अभी तक जारी है. पिछले दो-तीन महीने से लगातार तबाही का मंजर फैला हुआ है और सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस बीच एक दुख भरी खबर भी आई है, रूस द्वारा की गई गोलीबारी में यूक्रेन की डांसस्पोर्ट चैम्पियन की मौत हो गई है.
द कीव इंडिपेंडेंट द्वारा जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के Kryvyi Rih में स्पोर्ट डांस चैम्पियन Daria Kurdel रूस की शेलिंग में मौत हो गई है. 9 जुलाई को रूस द्वारा इस इलाके में एयरस्ट्राइक की गई थी, इसी दौरान डारिया घायल हो गई थीं. बाद में उनकी मौत हो गई.
⚡️ Russian shelling kills Ukrainian dancesport champion Daria Kurdel in Kryvyi Rih. The 20-year-old died from a shrapnel wound after a Russian airstrike that hit a residential building on July 9. Photo: Ukrainska Pravda. pic.twitter.com/2aqYCADEaI
आपको बता दें कि 20 साल की डारिया डांस स्पोर्ट्स में एक्सपर्ट हैं, वह इसमें चैम्पियन भी रह चुकी हैं, डांस स्पोर्ट्स रूस और यूक्रेनी इलाके में काफी फेमस स्पोर्ट है, जो हमेशा सुर्खियों में बना रहता है.
आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच इसी साल 20 फरवरी से युद्ध की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद से यह अभी तक जारी है. रूस द्वारा किए गए हमले में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो गए और हजारों लोगों की मौत हो गई.
रूस के इस हमले की वजह से दुनिया के कई देशों ने उसपर बैन लगाया था, लेकिन रूस अपने कदम से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटा. अगर यूक्रेन की बात करें तो वह लगातार अलग-अलग देशों, संगठनों से समर्थन मांग रहा है. हाल ही में यूक्रेन ने भारत समेत कुल नौ देशों से अपने राजदूतों को भी हटाया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









