
Danish kaneria, Shahid Afridi: दानिश कनेरिया ने शाहिद आफरीदी पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब पूर्व PAK कप्तान ने दिया जवाब
AajTak
दानिश कनेरिया टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी स्पिनर हैं. कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट मैचों में 34.79 की एवरेज से कुल 261 विकेट लिए.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने साथी खिलाड़ी दानिश कनेरिया द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया है. कनेरिया ने आफरीदी पर अपने खेल के दिनों में उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था. लेग-स्पिनर ने यह भी आरोप लगाया कि आफरीदी ने उन्हें कही बार धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा.
अब इन आरोपों को खारिज करते हुए शाहिद आफरीदी ने कहा है कि उस समय वह खुद सिर्फ धर्म का मतलब समझ रहे थे, जबकि कनेरिया मेरे छोटे भाई की तरह हैं. आफरीदी ने कनेरिया के इरादों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ये आरोप केवल सस्ती लोकप्रियता पाने और पैसा कमाने के लिए है.
कनेरिया मेरे छोटे भाई की तरह: आफरीदी
आफरीदी ने एक पाकिस्तानी वेवसाइट से कहा, 'और जो व्यक्ति यह सब कह रहा है, उसके अपने चरित्र को देखिए. कनेरिया मेरे छोटे भाई की तरह थे और मैंने उनके साथ कई सालों तक क्रिकेट खेला. अगर मेरा रवैया खराब था तो उसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या उस डिपार्टमेंट से शिकायत क्यों नहीं की जिसके लिए वह खेल रहे थे. वह हमारे दुश्मन देश को इंटरव्यू दे रहे हैं जो धार्मिक भावनाओं को भड़काते हैं.'
कनेरिया ने लगाए थे ये आरोप
दानिश कनेरिया ने दावा किया था कि आफरीदी नहीं चाहते थे कि वह पाकिस्तान टीम का हिस्सा बने और उन्होंने घमंड के कारण राष्ट्रीय टीम के अन्य खिलाड़ियों को उनके खिलाफ उकसाया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









