
Danish Kaneria: 'पाकिस्तान का दुस्साहस... मेरे साथ कर रहा भेदभाव', दानिश कनेरिया ने लगाए ये आरोप
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पीसीबी पर निशाना साधा है. कनेरिया पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सिर्फ दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं. इससे पहले कनेरिया के चचेरे भाई अनिल दलपत भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. 43 वर्षीय कनेरिया ने अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर निशाना साधा है. कनेरिया ने एक उदाहरण के जरिए समझाया कि कैसे पीसीबी उनके साथ अब भी भेदभाव कर रहा है.
दरअसल पीसीबी ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तानी गेंदबाजों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें कनेरिया का नाम नहीं था. कनेरिया ने X पर लिखा, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का दुस्साहस देखिए. मैंने ऑस्ट्रेलिया में 5 मैचों में 24 विकेट लिए, लेकिन उन्होंने मेरा नाम सूची से हटा दिया. मेरे खिलाफ सरासर भेदभाव का जीता जागता उदाहरण.'
Just look at the audacity of Pakistan Cricket Board. I took 24 wickets in 5 matches in Australia but they removed my name from the list. The living example of sheer discrimination against me. pic.twitter.com/HhkamhdFMc
पीसीबी द्वारा जारी तालिका के अनुसार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज रहे. अकरम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर 9 टेस्ट मैचों में 24.05 की औसत से 36 विकेट लिए. दूसरी ओर कनेरिया ने 24 विकेट हासिल किए, लेकिन वे 40.58 की औसत से आए.
दानिश कनेरिया पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सिर्फ दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं. इससे पहले कनेरिया के चचेरे भाई अनिल दलपत भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. अनिल के अन्य दो चचेरे भाई भरत कुमार और महेंद्र कुमार भी पाकिस्तान में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं. देखा जाए तो सिर्फ 7 ऐसे गैर-मुस्लिम क्रिकेटर हुए जिन्होंने पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल लेवल पर प्रतिनिधित्व किया.
कनेरिया का ऐसा रहा इंटरनेशनल रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








