
Cricketer arrested in Rape Case: टी20 वर्ल्ड कप खेलने पहुंचे श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलक पर रेप का आरोप, सिडनी में गिरफ्तार
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 से श्रीलंकाई टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. उनके खिलाड़ी दनुष्का गुणातिलक पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. इसी के चलते इस प्लेयर को सिडनी में गिरफ्तार कर लिया गया है...
Cricketer arrested in Rape Case: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 से खेल को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलक पर रेप का आरोप लगा है. इसी के चलते सिडनी पुलिस ने इस क्रिकेटर को गिरफ्तार भी कर लिया है.
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है. उनके मुताबिक, एक महिला ने दनुष्का पर रेप का आरोप लगाया है. उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 31 साल के दनुष्का को सिडनी में गिरफ्तार कर लिया गया है.
इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद किया गिरफ्तार
बता दें कि श्रीलंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में जगह बनाई थी. उसने ग्रुप-1 में अपना आखिरी मैच शनिवार (5 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. इस मैच के दौरान दनुष्का टीम के साथ ही थे. मैच में श्रीलंका को हार मिली. इसी मुकाबले के बाद दनुष्का को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
श्रीलंका टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी है. इसके कारण ही टीम अब अपने देश लौट गई है. मगर उनके साथ दनुष्का नहीं हैं, क्योंकि उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है. दरअसल, दनुष्का श्रीलंकाई टीम के साथ ही वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे. मगर चोट के कारण वह बीच में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया था. इसके बाद उनकी जगह अशेन बंडारा को टीम में रिप्लेस किया गया था.
वर्ल्ड कप में एक ही मैच खेल सके थे दनुष्का श्रीलंकाई टीम ने अपने ग्रुप-12 में पांच मैच खेले, जिसमें सिर्फ दो ही जीते थे. इस तरह टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. टीम ने अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला, जिसमें 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, रेप के आरोप में गिरफ्तार दनुष्का ने इस टूर्नामेंट में एक ही मैच खेला था. यह मुकाबला क्वालिफाइंग राउंड में नामीबिया के खिलाफ हुआ था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









