
Cricket World Cup Prize Money: ICC का ऐतिहासिक ऐलान, पुरुष-महिला वर्ल्ड कप के विजेता की प्राइज मनी हुई बराबर, मिलेंगे करोड़ों रुपए
AajTak
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक बड़ा ऐलान किया है. जो महिला क्रिकेट के उत्थान में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है. अब महिला और पुरुष क्रिकेट टीम की प्राइज मनी बराबर होगी.
ICC announces equal prize money for men's and women’s cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को एक बंपर और ऐतिहासिक ऐलान किया. इस ऐलान के तहत अब पुरुष और महिला खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में बराबर इनामी राशि देनी की घोषणा की है. इसकी शुरुआत अगले महीने यूएई में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप से होगी.
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के विजेताओं को 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपए) का इनाम दिया जाएगा, जो 2023 में साउथ अफ्रीका में खिताब जीतने पर ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं को दिए जाने वाले 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर ( करीब साढ़े 8 करोड़) से 134 प्रतिशत अधिक है.
The stakes just got higher 🚀 Biggest-ever prize money pool announced for ICC Women’s #T20WorldCup 2024 👇https://t.co/CSuMLPjbwV
इस साल की शुरुआत में पुरुषों का टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारत को 2.45 मिलियन अमरीकी डॉलर (20 करोड़ 50 लाख रुपए) का नकद पुरस्कार मिला.
आईसीसी ने कहा,‘आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 पहला आईसीसी टूर्नामेंट होगा जिसमें महिलाओं को पुरुषों के समान पुरस्कार राशि मिलेगी जो इस खेल के इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी.’
बयान के अनुसार,‘यह फैसला जुलाई 2023 में आईसीसी वार्षिक सम्मेलन में लिया गया जब आईसीसी बोर्ड ने अपने 2030 के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से सात साल पहले पुरस्कार राशि समान करने का निर्णय किया. इस तरह से क्रिकेट पहला प्रमुख खेल बन गया है जिसमें वर्ल्ड कप में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान पुरस्कार राशि है.’ महिला टी20 वर्ल्ड कप तीन अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









