
Cricket in Olympics: 128 साल बाद ओलंपिक में फिर धमाल मचाएगा क्रिकेट, लॉस एंजेलिस से हो सकता है आगाज
AajTak
इसी साल फरवरी में एक मीटिंग के बाद 28 खेलों को अगले ओलंपिक में शामिल किया था. इसी दौरान बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई थी कि अगले ओलंपिक को और बड़ा बनाया जाना चाहिए. इसके लिए कुछ और भी खेलों को शामिल किया जाना चाहिए. इसी के तहत 8 खेलों को शॉर्ट लिस्ट किया गया...
Cricket in Olympics 2028: क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक में अपनी धाक जमाने जा रहा है. 128 साल बाद इस खेल को एक बार फिर ओलंपिक में जगह मिलने की मजबूत उम्मीद जगी है. क्रिकेट को सिर्फ एक ही बार 1900 में हुए ओलंपिक में जगह मिली थी. तब से अब तक क्रिकेट ओलंपिक में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है.
1900 में हुए पेरिस ओलंपिक में पहली और आखिरी बार क्रिकेट को शामिल किया गया था. तब दो ही क्रिकेट टीमों ने ओलंपिक में हिस्सा लिया था. यह टीमें ग्रेट ब्रिटेन और मेजबान फ्रांस रही थीं. मगर अब नए तरीके से क्रिकेट को शामिल किए जाने की पूरी उम्मीद है.
क्रिकइंफो के मुताबिक, इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने लॉस एंजेलिस गेम्स 2028 के लिए 8 खेलों को शॉर्ट लिस्ट में रखा है. इसमें क्रिकेट भी है. बता दें कि पिछले महीने ही लॉस एंजेलिस ओलंपिक आयोजन कमेटी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से अपना पक्ष रखने के लिए कहा था. आईसीसी से प्रेजेंटेशन भी देने के लिए कहा है. हालांकि अभी प्रेजेंटेशन की तारीख तय नहीं हुई है.
किस खेल को करेंगे शामिल, अगले साल होगा फैसला
आईओसी इन सभी शॉर्टलिस्टेड 8 खेलों पर विचार करके कुछ को ओलंपिक में शामिल करेगा. किन खेलों को अगले ओलंपिक में जगह मिलेगी, इसका ऐलान 2023 के बीच में किया जा सकता है. यह नाम मुंबई में होने वाली आईओसी की बैठक में तय किए जाएंगे. शॉर्टलिस्टेड होने वाले 8 खेलों में क्रिकेट/बेसबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस, कराटे, ब्रेक डांसिंग, किक बॉक्सिंग, स्क्वैश और मोटर स्पोर्ट हैं.
इसी साल 28 खेलों को ओलंपिक में शामिल किया था

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









