
CPL 2022: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, इस साल खेला जाएगा महिला CPL
AajTak
वूमेन्स सीपीएल 2022 में तीन टीमें भाग लेने जा रही हैं. इसका आयोजन पुरुष सीपीएल के दौरान होगा, जो इस साल 30 अगस्त से 30 सितंबर तक खेला जाएगा.
CPL 2022: क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) पहली बार वूमेन्स कैरिबियाई प्रीमियर लीग (WCPL) आयोजित करने जा रहा है. वूमेन्स सीपीएल में तीन फ्रेंचाइजी टीमें पहले खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी. तीनों टीमों में कैरेबियाई देशों की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर्स के साथ ही जिसमें विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी.
वूमेन्स सीपीएल में होंगी तीन टीमें
पहले डब्ल्यूसीपीएल में प्रतिस्पर्धा करने वाली तीन टीमें बारबाडोस रॉयल्स, गयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स होंगी. महिला टूर्नामेंट का आयोजन पुरुष सीपीएल के दौरान होगा, जो इस साल 30 अगस्त से 30 सितंबर तक खेला जाएगा. इस साल सीपीएल 10 वें साल में प्रवेश कर रहा है, जो क्रिकेट वेस्टइंडीज के लिए काफी खास है.
सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा, 'वेस्टइंडीज की महिलाओं और लड़कियों के लिए क्रिकेट में शामिल होने के अवसरों को बढ़ाना सीडब्ल्यूआई की प्राथमिकताओं में से एक है. हमें खुशी है कि हम सीपीएल के साथ साझेदारी करने में सक्षम हैं ताकि योजनाओं को विस्तार से आगे बढ़ाया जा सके. कोविड महामारी के आने से पहले 2019 में पहली बार हमने इस बारे में सोचा था. हमें विश्वास है कि वूमेन्स सीपीएल के मुकाबले अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होंगे.'
चार देशों में होगा टूर्नामेंट
हीरो सीपीएल इस साल और ज्यादा देशों में खेला जाएगा, जिसमें तीन कैरिबियाई देशों को ग्रुप स्टेज मुकाबलों के लिए चुना जाएगा. वहीं चौथे देश का चुनाव फाइनल के लिए किया जाएगा. सीपीएल का अनुमान है कि यह चार-स्थल संरचना भविष्य के सीजन के लिए आदर्श बन सकती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









